बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। हर दिन के साथ कोराना वायरस संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 2345 पहुँच गया है।
आज भी मधेपूरा में 19 नए मरीज तथा सुपौल जिले से 15 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई हैं। कोसी प्रमंडल में कुल संक्रमितों की संख्या 101 हो गयी हैं।
कोरोना संकट के बीच आज सहरसा से राहत की खबर आयी जहॉं 9 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। इन सभी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज जननायक कर्पूरी ठाकूर छात्रावास आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी को 14 दिन होम क्वारंटिन में ही रहने का सलाह दिया ।
इन सभी के लिए छोटा सा विदाई समारोह रखा गया, जिसमें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार , पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मौजूद थे । इन्होंने कोरोना से जंग जीते लोगो को शुभकामनाएं तथा बधाई दिया और एक -एक मास्क ग्लब्स आदि का किट भी प्रदान किया ।
वहाँ मौजूद सिविल सर्जन तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मीयो ने ताली बजाकर उन सभी का उत्साह बढ़ाया। सभी को मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
सहरसा डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले में कुल 22 कोरोना के मरीज की पहचान हुई, जिसमें 9 लोगो का दोनो बार रिर्पोट निगेटिव आया । ये 9 बच्चे कोरोना के योद्घा है ।हमेंं आज इन्हें रिलिज करके बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है। सहरसा जिले में अब 13 एक्टिव केस है।
बता दे कि ये सभी छात्र 6 मई को महराष्ट्र के नंदूवार से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आये थे। सहरसा स्टेशन पे ही इनका थर्मल स्केनिंग किया गया था जहां से उसमेे लक्षण मिलने के बाद उसका सेंपल जांंच के DMCH भेजा गया था।
इन सभी का रिपोर्ट पाजिटीव आने के बाद इसे आइसोलशन वार्ड में भर्ती कराया गया और यही सबका इलाज चल रहा था।
कोरोना से ठीक हुए लोगों में सहरसा बस्ती के 4, सौरबाजार के 3, सोनवर्षा के 1 तथा सुपौल जिले के 1 लोग रहने वाले है।






