बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। हर दिन के साथ कोराना वायरस संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 2345 पहुँच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोराना के 179 नए संक्रमितों का पूष्टि किया है।उनके तरफ से पहले अपडेट में 97 नए मरीज तथा दुसरे अपडेट में 82 नए संक्रमितों के बारे में जानकारी दी गई।
बिहार में आज दुसरे अपडेट में मिले नए मरीजों में मधेपूरा जिले के 19, सुपौल से 5 ,मधुबनी से 4 रोहतास से 31 , पटना से 3, अरवल से 2 , बक्सर, औरंगाबाद,भागलपुर तथा बांका जिले से 1-1 नए मरीजों की की पूष्टि हुई हैं।
कोसी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है,कोसी में कुल संख्या 101 हो गया। अब तक मधेपुरा में 41 मरीज की पहचान हुई है जिसमें 9 लोग कोरोना को मात दे चुके है। सुपौल में कुल कोराना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 39 पहूंच गया है। सहरसा में कुल संक्रमित की संख्या 21 हैं।
मधेपुरा में शनिवार को 19 नए मरीज मिले है। जिले के बिहारीगंज से 15 लोग ,उदाकिशुनगंज से 3 तथा चौसा से 1 नए मरीज कोरोना वायरस के चपेट में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी मरीज कुछ दिन पूर्व बिहारीगंज में मिले कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आया था ,जिसे पहले ही क्वारंटिन कर दिया गया था। अचानक एक साथ इतने केस आने से जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गयी है। सभी संक्रमितों को JNKTMCH मधेपूरा के आइशोलेसन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
आपको बता दे कि बिहार में शनिवार दोपहर तक कोरोना वायरस के लगभग 60000 जॉंच हो चुकी है ,जिसमें कुल 2345 संक्रमित पाये गये है। इस वायरस के कारण 11 लोगो को कोरोना से जान भी गंवानी पड़ी है। थोड़ी खुशी की बात ये है कि लगभग 600 लोग कोरोना से जंग जीत चुके है।






