डेस्क: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,25,101 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,654 नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है.
कोरोनावायरस महामारी से इन दिनों भारत समेत पूरी दुनिया जूझ रही है. भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या सवा लाख के पार हो चुका है, यह आंकड़ा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,25,101 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,654 नए मामले सामने आए हैं जो कि भारत में एक दिन सबसे ज्यादा नए मामले का रिकार्ड बना.पिछले 24 घंटों में कोरोना से 137 लोगों की मौत भी हुई है.
भारत में अबतक सवा लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. 3720 मरीज अबतक कोरोना वायरस से दम तोड़ चुके हैं. हॉंलाकि थोड़ी राहत की बात ये है कि 51783 मरीज कोरोना से मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.
बिहार में भी कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर तेजी से बढ़ता जा रहा है. राज्य के कोरोना टेस्टिंग 58 हजार से ज्यादा हुआ है. जिसमें 2166 इस वायरस से संक्रमित पाये गये इसके कारण 11 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पडी थोड़ी खूशी की बात ये है कि बिहार में अब तक 629 लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर जा चुके है.
कोसी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है मधेपुरा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22, सहरसा जिले में 21 तथा सुपौल में में 29 संक्रमितों की पहचान हुई है. जिसमें मधेपुरा के 9 लोग कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ्य हो चुके हैं.






