मुरलीगंज के बीमुरहो क्वारंटाइन सेंटर पर बासी भोजन मिलने से प्रवासीयों ने किया सड़क जाम

क्वारंटाइन सेंटर की अव्यवस्था देख आक्रोशित प्रवासी मजदूरों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। क्वारंटाइन सेंटर से लोग निकलकर सड़क पर निकल आये। मुरलीगंज – पूर्णियां मुख्य मार्ग को गौशाला चौक समीप सड़क जामकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना पर प्रदर्शनकारीयों के पास बीडीओं ललन कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष किशोर कुमार पहुंच समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया।

बताया गया कि बीमुरहो उच्च विधालय क्वारंटाइन सेंटर पर गुरूवार की रात प्रवासी मजदूरों को बासी खाना दिया गया था। जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने खाना नही खाया। सुबह होते ही खराब व बासी भोजन लेकर प्रवासी मजदूर सड़क पर निकल आये और स्थानीय प्रशासन का जमकर विरोध किया। क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं नास्ता, चाय उपलब्ध नही हो रहा हैं। साथ ही रहने वाले रूमों की साफ – सफाई, रेगुलर मेडिकल जांच की भी उचित व्यवस्था नही हैं। आक्रोशित श्रमिकों ने कहा कि हमलोगों को ससमय खाने के लिए कुछ नहीं मिलता है। अगर मिलता भी हैं तो वह गुणवत्तापूर्ण व स्वादिष्ट नही रहता हैं। निजी कंट्रेक्टर के माध्यम से इस सेन्टर पर खाना उपलब्ध कराया जाता हैं। जो खाने योग्य नही रहता हैं। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती की जाती हैं।
साथ ही सेंटरों पर प्रवासी मजदूरों ने किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने का आरोप लगाया हैं। क्वारंटाइन सेंटर पर ना ही पर्याप्त सफाई की व्यवस्था होती है, और ना ही कोई नागरिक सुविधा ही उपलब्ध है। पूरी रात उन्हें मच्छरों के बीच गुजारना पड़ता है। जिससे किसी दूसरे बीमारी का खतरा बना हुआ रहता है। इतना ही नही रुमों के कमी की वजह से हमलोगों को बरामदे पर ही सोना पड़ता हैं।

सड़क पर हंगामा की सूचना सुनकर बीडीओ ललन कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने लोगों को समझा – बुझाकर शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *