मधेपुरा,सुपौल सहित 14 जिले में आज 118 नए कोरोना संक्रमितों की पूष्टि, बिहार में कुल ऑंकड़ा 2105 हुआ।

बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत ही डरावना होता जा रहा है। दिन व दिन कोराना संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़कर 2105 पहुँच चुका है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने शुक्रवार को पहले कोराना अपडेट में 118 नए मरीज की पुष्टि की है।

बिहार में आज मिले 118 नए मामले में मधेपूरा जिले 2, सुपौल से 1 , मधुबनी से 34 , बेगूसराय से 17 , समस्‍तीपूर से 10 मरीज , खगडि़या में 5 सारण से 6 मरीज , क‍टिहार में 19, गोपालगंज में 9, अरवल तथा वैशाली जिले में 1-1 नए मरीजों की पूष्टि हुई हैं।

कोसी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है । शुक्रवार को मधेपुरा से 2 मरीज तथा सुपौल में 1 मरीज मिले है। अबतक मधेपुरा में 22 मरीज की पहचान हुई है जिसमें 9 लोग कोरोना को मात दे चुके है। सुपौल में कुल कोराना संक्रमितो की संख्‍या बढ़कर 30 पहूंच गया है। सहरसा में कुल संक्रमित की संख्‍या 22 हैं।

आपको बता दे कि बिहार में अब तक कोरोना के 58481 से ज्‍यादा जॉंच हो चुके है जिसमें कुल 2105 संक्रमित पाये गये है । 10 लोग को कोरोना से जान भी गंवानी पड़ी है। थोड़ी राहत की बात ये है कि लगभग 600 लोग कोरोन से जंग जीत चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *