सरस्वती पूजा का समान खरीदकर घर जा रहे दो युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

मुरलीगंज: मधेपुरा–मुरलीगंज एनएच-107 पर गुरुवार की शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पड़वा नवटोल चौक से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही मारुति स्विफ्ट डिजायर (बीआर-01एच-क्यू-5099) से मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान पड़वा नवटोल पंचायत वार्ड संख्या-3 निवासी राकेश मुखिया (पिता दिलीप मुखिया) एवं गुड्डू मुखिया (पिता त्रिवेणी मुखिया) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक जीतपुर से सरस्वती पूजा का सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *