मुरलीगंज (मधेपुरा): भारतीय स्टेट बैंक मुरलीगंज मुख्य शाखा के द्वारा समाजिक उत्तरदायित्व के तहत विद्यालय में सामग्री का वितरण किया गया। शुक्रवार को राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्चतर विद्यालय मुरलीगंज में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा भौतिकी, रसायन, एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक विभिन्न मद्द के द्वारा सामाजिक सेवा के लिए सदैव तत्पर है। सामुदायिक उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक एक बेहतरीन उदाहरण साबित करता है। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बबीता कुमारी, रोकड़ अधिकारी चंद्र प्रकाश, महेश रजक, मनोज कुमार, विकास कुमार, गौरव कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।






