जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबा सभागार में डीएम श्याम बिहारी मीणा के अध्यक्षता में मासिक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी श्याम बिहारी मीणा ने कोविड टीकाकरण का शत प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती माता एवं बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को 1 सप्ताह के अंदर कैंप मोड में एंट्री करवाने, संस्थागत प्रसव में गति प्रदान करने, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को नियमित रूप से संचालित करने तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य संस्थान में योजना के तहत इलाज करने एवं पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड निर्माण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त बैठक में सिविल सर्जन मधेपुरा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं जिला स्वास्थ्य समिति मधेपुरा के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *