भारतीय पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया गया है। मधेपुरा के एसपी भी बदले गए हैं। मुज़्ज़फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को मधेपुरा का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें बेगूसराय का एसपी बनाया गया है।






