बिग ब्रेकिंग: मिड डे मील खाने से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मधेपुरा जिला के मुरलीगंज से बड़ी खबर सामने आई है। मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित सोनी मध्य विद्यालय में मिड डे मील (Mid Day Meal) खाने से करीब दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्‍चे बीमार हो गए। उन्‍हें उल्‍टी आने के साथ ही पेट में दर्द और चक्‍कर आने की शिकायत आने लगी। आनन फानन में एम्बुलेंस के द्वारा पहले इन बच्‍चों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्‍चों की हालत में सुधार है। मिड डे मील के तहत दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्‍ता को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिड डे मील के तहत बच्‍चों को भोजन एक एजेंसी मुहैया कराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *