Old Pension System (ओल्ड पेंशन सिस्टम) की मांग को लेकर बुधवार को टीपी कॉलेज मधेपुरा के प्रांगण में एनएमओपीएस मधेपुरा इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रोफ़ेसर सुशांत कुमार सिंह ने एनपीएस को एंटी पीपल पॉलिसी बताया जबकि ओ.पी.एस को मजबूत सामाजिक सुरक्षा का कवच बताया। साथ ही इस अधिकार की मांग को धारदार बनाने के लिए तथा संगठन के विस्तार के लिए सहयोगीयों से विचार विमर्श की गई। मौके पर डॉक्टर शिवा शर्मा ने कहा कि ओपीएसी, कर्मचारी के सेवानिवृत्ति उपरांत आत्मनिर्भर और सुखमय जीवन का आधार है। वहीं डॉ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि एनपीएस हमारे भविष्य का बाजारीकरण है तथा कर्मचारियों के लिए छलावा है।
डॉ त्रिदेव निराला सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि OPS जीवन की सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी है ,जिससे हमें वंचित किया जा रहा है। ओ.पी.एस करो या मरो की लड़ाई है। मौके पर डॉ गुड्डू कुमार, डॉ विजया कुमारी, डॉ प्रकृति राय, डॉ खुशबू शुक्ला, डॉ यासमीन रसीदी, डॉ दीपक कुमार राणा, डॉ शंकर कुमार मिश्रा, आदि ने ओ.पी.एस के महत्व एवं अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए इसे अविलंब लागू करने की मांग पर जोर दिया। अंत में डॉ सज्जाद अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभा का समापन किया।






