मुरलीगंज में आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख

मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 1 में रविवार की रात्रि आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। आग लगने से वस्त्र अनाज, मोटरसाइकिल, साईकल आदि जलने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार नपं वार्ड 1 निवासी विनोद यादव, विपिन यादव, राजेश यादव, सुशील यादव के घर मे आगलगी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली के चिंगारी से आग लगी थी। आग की लपेटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों व दमकल के द्वारा आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास करने के घंटो बाद काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे पूर्व नपं मुख्य पार्षद सर्जना सिद्दी ने कहा कि गृहस्वामी पीड़ित परिवार का लगभग 10 से 15 लाख की संपत्ति की क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद किया जाय।

मामले की सूचना मिली है जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

मुकेश कुमार सिंह, सीओ मुरलीगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *