प्रखंड के मीरगंज चौक स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में धूमधाम से काली पूजा मनाई गई। इस बार काली पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मीरगंज चौक के काली मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा गया है। काली पूजा समिति मीरगंज के सदस्यों ने बताया कि पूजा के अवसर पर मां काली मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। इस बार काली पूजा पर मैया जागरण का आयोजन किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना हर्षोल्लास और विधि विधान के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को पूजा अर्चना व बलि प्रदान करने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर की मान्यता काफी फैली हुई है। लोगों की मनोकामना माँ पूर्ण करती है। जिस कारण से लोग यहां पूजा अर्चना करने आते हैं।
फोटो कैप्शन: मीरगंज काली मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा






