महंगाई व कृषि कानून संशोधन के खिलाफ भाकपा ने किया रोड जाम

दो सौ रूपया सरसो तेल, देखो देखो मोदी का खेल। उक्त नारे सोमवार को भाकपा कार्यकर्ताओ के द्वारा लगाए जा रहे थे। विभिन्न जन संगठनो के राष्ट्रव्यापी अहवान पर सोमवार को भाकपा कार्यकर्ताओ ने मंहगाई, तीन कृषि कानून और श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मुरलीगंज के बैंगा पुल पर एनएच 107 को घंटो जामकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने केंद्र और राज्य सरकार के नितियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने से आमलोगो को काफी परेशानी हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा अंचल मंत्री अनिल भारती और बिहार राज्य किसान सभा के सचिव रमण कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे। इनका कहना था कि मोदी सरकार किसान, मजदूर विरोधी एवं कार्पोरेट पक्षी है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी लोगो का जीना दुभर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण नौजवानो का भविष्य खतरे में है, किसान और मजदूर परेशान है, काला कृषि कानून वापस लेने, एमएसपी को कानूनीजामा देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बैंगा पुल के दोनो तरफ बड़े व छोटे वाहनो की लंबी कतार लग गई थी। सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण सड़क जाम रहने से पूजा के लिए आने जाने वालो को परेशान होना पड़ा। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे उमाशंकर मुन्ना, रंजीत वर्मा, रोशन यादव, दशरथ रसतौगी, जयनारायण साह, मो सिराज, मो उरफान, मो इंसूल सहित दर्जनो भाकपा कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *