बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी की थाना में किया शिकायत

बुधवार को मुरलीगंज हाट बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के खारी रहटा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने अपना बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह बाइक से कुछ कार्यवश बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी सेंटर आया था। इस दौरान जब वह बैंक से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने बताया कि गाड़ी के डिक्की में मेरी माँ व पत्नी का आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, वृद्धापेंशन का रिसिविंग सहित कई जरूरी कागजात भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *