बिहार में कोरोना संकट के बीच एक राहत वाली खबर है।खबर है कि एक बार फिर से 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सूबे के 20 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
बता दें कि अब तक बिहार में 64 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अब तक
बिहार में 378 पॉजिटिव केस आ चुके हैं।आज बुधवार को 12 पॉजिटिव मरीज मिले हैं ,ये सभी बक्सर के 1 संक्रमित के संम्पर्क में आये थे जो की सभी रिस्तेदार है । इसमे एक 6 माह की बच्ची भी शमिल है।






