एमपी पब्लिक स्कूल नवटोल में वार्षिक खेल दिवस का होगा आयोजन

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवटोल चौक स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में आगामी 17 दिसम्बर को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी स्कूल की प्राचार्य पुष्पलता कुमारी व एमपी क्लासेज के निदेशक मिथिलेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि एमपी वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट सह एमपी पब्लिक स्कूल नवटोल द्वारा 17 दिसम्बर को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 18 दिसम्बर को दिन के 3 बजे से एनुअल फंक्शन सह पेरेंट्स डे व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खेल दिवस में एमपी पब्लिक स्कूल के छात्र विभिन्न खेलों के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें सौ मीटर, चार सौ मीटर तथा 1600 मीटर दौड़, बालक-बालिका खो-खो, कबड्डी, भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिसकस थ्रो, मैथ रेस, जलेबी रेस, स्पून रेस, गोइंग टू स्कूल, ड्रिल आदि कई प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एमपी क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड तथा एएएसएच फाउंडेशन दिल्ली का अहम भूमिका रहेगी। वहीं खेल दिवस में इस बार जिला स्तरीय कबड्डी की टीम भी भाग ले रही है। मिथिलेश कुमार ने कहा कि भिन्न-भिन्न आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं। ये विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों के समपूर्ण विकास में सहायक होते हैं। खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है। इसलिए हर वर्ष एमपी पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *