मुरलीगंज बाजार समिति के जमीन पर कब्जा कर रह रहे लोगों पर होगी कार्रवाई

मुरलीगंज (मधेपुरा): मुरलीगंज के गौशाला चौक स्थित बाजार समिति के जमीन पर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। उक्त मामले की जांच करने गुरुवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह बाजार समिति के सहायक विशेष पदाधिकारी संजीव कुमार तांती मुरलीगंज पहुंचे। उन्होंने स्थल निरीक्षण कर बताया कि बाजार समिति के जमीन पर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इनलोगों को आज मौखिक रूप से जगह खाली करने को कहा गया है। ये लोग मानने को तैयार नहीं है। एक दो दिन के अंदर विभागीय चिट्ठी निकालकर एक माह का समय दिया जाएगा अगर फिर भी जगह खाली नहीं की जाती है तो इनलोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में बाजार समिति के चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है, ऐसे में इस तरह से अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहना गलत है। इनलोगों को समय रहते यहां से हट जाना चाहिए। वहीं जमीन पर कब्जा किए लोगों का कहना है कि जब कार्य शुरू होगा तो हमलोग हट जाएंगे। हमलोगों को रहने के लिए घर नहीं है। वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने गोदाम में स्थानीय लोगों द्वारा ताला लगाए जाने के शिकायत पर कहा कि अगर ऐसा है तो जांच कर उसपे पर भी कार्रवाई की जाएंगी। मुरलीगंज बाजार समिति में तीन गोदाम है जिसकी निगरानी के लिए गार्ड की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *