बाइक लूटने के दौरान मारी गोली, स्थिति गंभीर

मुरलीगंज (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत अंतर्गत आम बगीचा समीप रविवार की दोपहर बेखौफ बदमाशो ने एक बाईक सवार युवक से लूटपाट के असफल प्रयास मे गोली मारकर घायल कर दिया। दिन दहारे गोलीकांड की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। घायल युवक की पहचान बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवरा निवासी राजेंद्र मंडल के पुत्र मनोरंजन कुमार(30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथ अपने भांजे के जन्मदिन को लेकर केक व अन्य समान खरीदने अपने बड़े भाई के साली की बेटी आंचल कुमारी के साथ मुरलीगंज की ओर आ रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हथियार लेस बदमाशो ने उसका मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। मनोरंजन बाइक देने से मना कर दिया। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली फायरिंग की जिसमे से एक गोली बाइक सवार मनोरंजन के सीने के बगल में लग गयी। वहीं घटना को देखकर बाइक पर सवार लड़की आंचल पूरी तरह से डर गई। वह कुछ भी बोलने में असर्मथ थी। वही गोली से घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन मे मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेन्टर रेफर कर दिया।बताया गया की गोली लगने वाले युवक का घर पूर्णियां जिला के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवरा निवासी राजेंद्र मंडल का पुत्र मनोरंजन मंडल उर्फ मंजन 30 वर्ष है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।दिनदहाड़े बदमाशो के द्वारा इस तरह से गोलीकांड की घटना होने से इलाके के लोगों में दहशत सा कायम हो गया है। हालांकि अब मामला जो भी हो यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा मुरलीगंज पुलिस विभिन्न पहलुओ से जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *