फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मुरलीगंज (मधेपुरा): मुरलीगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज इटहरी वार्ड आठ में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवती का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक महिला के दादा ने दहेज प्रताड़ना के कारण हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतका की पहचान साहेबगंज इटहरी वार्ड आठ निवासी मो. ममताज की पत्नी नुशरत प्रवीण (22) के रूप में हुई है। शुक्रवार को मृतका के दादा पुर्णिया जिला के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणा मुल्किया निवासी मो. अताबुल ने मुरलीगंज थाना में घटना से संबंधित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया है कि करीब 15 माह पूर्व अपनी पोती नुशरत प्रवीण की शादी मो. ममताज से मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार करवाई थी। शादी के 6 माह तक सब कुछ ठीक था लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मेरी पोती से दो लाख मायके से मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। पैसा के लिए उसके पति मो. ममताज वो उनके पूरे परिजन उसके साथ गाली- गलौज, मारपीट किया करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद हम साहेबगंज इटहरी पहुंच कर मो. ममताज को समझाया बुझाया था। परंतु गुरुवार के संध्या में करीब 4 बजे मो. ममताज अपने परिजन के अन्य तीन सदस्यों के साथ मिलकर दहेज में रुपया एवं मोटरसाइकिल नहीं मांग कर लाने के कारण मारपीट कर जान मार दिया। इसके बाद हमलोग पहुंचे तो मुरलीगंज थाना को सूचना दिए।
हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। तथा जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वही थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतिका के पति मु. मुमताज को हिरासत मे ले लिया गया है। साथ ही शव को पोस्ट मार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य कई बिन्दुओ पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *