गुरुवार को उप विकास आयुक्त, मधेपुरा अवधेश कुमार आनंद की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में सहायक निदेशक, खान एवं भूतत्व, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि मधेपुरा जिला के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग द्वारा 1892.98 लाख रूपये का लक्ष्य निर्धारण किया गया है, जिसमें दिनांक-28.02.2024 तक कुल 1643.01 लाख रूपये की वसूली की जा चुकी है, जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 86.79 प्रतिशत है।
उप विकास आयुक्त, मधेपुरा के द्वारा मधेपुरा जिला के सभी कार्य विभागों से प्राप्त राॅयल्टी एवं मालिकाना फीस की वसूली पर प्रकाश डालने को कहा गया। सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्य विभाग मद में वर्तमान तक कुल-1402.73 लाख रूपये की वसूली की जा चुकी है। उप विकास महोदय द्वारा सभी कार्य विभागों को निदेश दिया गया कि अपने अधीन संचालित योजनाओं में संवेदकों के विपत्र से विभागीय नियमानुसार राॅयल्टी एवं मालिकाना फीस की कटौती कर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला खनन कार्यालय, मधेपुरा को उपलब्ध कराया जाय। ताकि विभागीय समीक्षात्मक में प्रतिवेदन को रखा जा सके। सहायक निदेशक को निदेश दिया गया कि सभी कार्य विभागों से समन्वय स्थापित कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में संचालित योजनाओं के बावत राॅयलटी एवं मालिकाना फीस की वसूली सुनिश्चित करेगें।
अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण हेतु उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सहायक निदेशक एवं खान निरीक्षक को निदेश दिया गया कि मधेपुरा जिलान्तर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के दृष्टिकोण के क्षेत्रों पर नियमति रुप से छापेमारी करना सुनिश्चित करेगें तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्यिों एवं वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार प्राथमिकी/जप्ती/दण्ड की वसूली करेगें। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा सहायक निदेशक एवं खान निरीक्षक को निदेश दिया गया कि अविलम्ब मधेपुरा जिलान्तर्गत संचालित सभी ईंट भट्टों का निरीक्षण कर खनन राॅयल्टी की वसूली करना सुनिश्चित करेगें। चिमनी मालिक के द्वारा खनन राॅयल्टी जमा नहीं करने पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
बैठक में खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों ने भाग लिया।






