Bihar Board 10th Result 2022 , BSEB 10th Result Live Updates : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज कुछ घंटों बाद दोपहर 1 बजे biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com , onlinebseb.in पर जारी होगा। बिहार बोर्ड ने बुधवार को मैट्रिक रिजल्ट की डेट जारी कर दी। मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव होगा। ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक हुई थी। 5 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था।
बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्र सोमवार से इंटरनेट पर रिजल्ट को लेकर अपडेट खंगाल रहे थे। सोमवार और मंगलवार को रिजल्ट जारी होने की अफवाहों ने भी उन्हें काफी परेशान किया। अब आखिरकार यह कन्फर्म हो गया है कि रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी होंगे। नतीजे अपना रोल नंबर व रोड डालकर देखे जा सकेंगे।






