रामनवमी पूजा के अवसर पर शहर में शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोरोना काल के बाद जुलूस निकालने को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है। रामनवमी पूजा शोभा यात्रा को लेकर रविवार को शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में एक बैठक हुई। बजरंग दल के आह्वान पर आयोजित बैठक में भव्य तरीके से शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए अभी से ही तैयारियों शुरू कर दी गई है। इस बार भी 11 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष के दिन गौपाल गौशाला में दीपोत्सव औऱ शहर के हर गलियों से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी।






