सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो हो रहा वायरल

राजधानी पटना के बख्तियारपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमला हुआ है। सीएम नीतीश कुमार एक हॉस्पिटल में गए। वहां लगी एक प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर रहे थे। उसी वक्त एक लड़का आया और तेजी में ऊपर चढ़ा। गार्ड के पकड़ते-पकड़ते लड़के ने सीएम नीतीश कुमार के गाल पर थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि थप्पड़ उनकी बाह में लगा। तुरंत ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को बख्तियारपुर थाना ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युवक ने थप्पड़ मारा, इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि मुरलीगंज पोस्ट नहीं करती है।

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में यह बड़ी चूक का मामला है। आखिर कैसे युवक नीतीश कुमार के इतने नजदीक पहुंच गया। अगर युवक के पास कोई हथियार होता तो बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता था।

Input- NBT नवभारत टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *