मीरगंज चौक स्थित जोरगामा मीरगंज ग्राम विकास समिति कार्यालय में शुक्रवार को धीरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि मीरगंज चौक के इर्दगिर्द बिहार सरकार की लगभग 3 एकड़ भूमि है अगर मापी कराकर छोटी छोटी दुकानें बना कर स्थानीय लोगों को आवंटित कर दी जाय तो लोगों को रोजगार के साथ सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। बता दें कि कुछ माह पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मीरगंज के सरकारी जमीन की मापी कराने हेतु अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी अब तक अंचल अधिकारी द्वारा अब तक मीरगंज की सरकारी जमीन का मापी नहीं करवाया गया है। वहीं बैठक में स्वाधीनता समारोह मनाने का निर्णय लिया गया तथा 15 अगस्त को 10 बजे पूर्वाह्न में झंडोतोलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही सदस्यता अभियान आदि बातों को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर समिति के सचिव भारत भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व मुखिया राजेन्द्र चौधरी, मिथिलेश कुमार आर्य, प्रियवत पासवान, गुलाबचंद्र साह, नजीर उद्दीन आदि कई उपस्थित थे।






