कल आयोजित होगी केपी कॉलेज मुरलीगंज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

रिप्पू वर्मा (मुरलीगंज) केपी कॉलेज मुरलीगंज में शुक्रवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अपने शोध और अनुभव साझा करेंगे। इस सेमिनार का आयोजन केपी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसे इंडियन केमिकल सोसाइटी, कोलकाता द्वारा प्रायोजित किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा। सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी वैज्ञानिक भाग लेंगे। जापान, जर्मनी सहित अन्य देशों के वैज्ञानिक ऑनलाइन माध्यम से अपने व्याख्यान देंगे, जबकि कई नामचीन वैज्ञानिक ऑफलाइन मोड में कॉलेज परिसर में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि देश के प्रसिद्ध फिजिकल केमिस्ट एन. बी. सिंह के अलावा यूके से राकेश रौशन झा, डॉ. गौरव गांगुली सहित कई अन्य वैज्ञानिक व्याख्यान देंगे। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर के केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष जी. रामनाथन, आईआईएससी बेंगलुरु के एस. नटराजन सहित अनेक प्रख्यात वैज्ञानिक भी अपने विचार साझा करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि सेमिनार का मुख्य विषय फ्यूचर ट्रेंड्स इन केमिकल साइंस, सस्टेनेबिलिटी एंड ग्लोबल इनोवेशन है। इसके अंतर्गत ग्रीन केमिस्ट्री, मॉलिक्युलर इकॉनमी, ड्रग डिलीवरी सिस्टम सहित कई समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा एवं व्याख्यान होंगे। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार से छात्रों के साथ-साथ आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा। छात्रों को नवीन शोध, आधुनिक तकनीक और केमिस्ट्री के भविष्य से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेस वार्ता के दौरान प्राचार्य कक्ष में एनबी सिंह भी मौजूद थे उन्होंने बताया कि केमिस्ट्री ज्ञान की सामाजिक विज्ञान की सबसे महत्वपूर्ण विषय है। हम जिंदा हैं केमिस्ट्री के नाते केमिकल रिएक्शन जब तक हमारे अंदर होता है हमारा जीवन चलता रहता है। जिस क्षण केमिकल रिएक्शन बंद हो गया आदमी मर जाता है। मुझे उम्मीद है कि कल जो आयोजन होने जा रहा है वो ये बताएगा किन दिशाओं में काम किया जाए और छात्र सहित आम लोग को ये संदेश देगा कि किस चीज की हमें आवश्यकता है किस चीज पर हमें फोकस करना है। वहीं सेमिनार को लेकर कॉलेज में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई जा रही है, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।फोटो: प्रेस वार्ता के दौरान प्राचार्य, एनबी सिंह एवं अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *